Hardoi News: नहर और चकरोड पर अवैध कब्जे की डीएम से शिकायत
हरदोई, जुलाई 2 -- Hardoi News: टड़ियावां। क्षेत्र के ग्राम रावल निवासी अमन कुमार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर शारदा नहर एवं चकरोड की भूमि पर कथित अवैध कब्जा हटवाने और राजस्व विभाग से निष्पक्ष पैमाइश कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार गाटा संख्या 508 व 509 के निकट स्थित भूमि के उत्तर दिशा में शारदा नहर तथा दक्षिण दिशा में चकरोड राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। आरोप है कि कुछ लोगों ने शारदा नहर और चकरोड की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। एसडीएम सदर संजय अग्रहरी ने कहा कि मामले में टीम गठित करवा कर जांच कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.