हरदोई, अगस्त 7 -- Hardoi News: हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मानसिक रोग विभाग की ओर से नशा मुक्ति पखवाड़े के तहत गुरुवार को शपथ ग्रहण, स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. कुंवर अखिलेश के मार्गदर्शन में हुए। इसमें चिकित्सकों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. जे. बी. गोगोई ने प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। नशा युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और भविष्य को प्रभावित करता है। स्वस्थ और जागरूक युवा ही राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दे सकता है। इसके बाद परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्...