हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद की नवीन गल्ला मंडी में धान की आवक बढ़ने से जाम लग गया। धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें शाहजहांपुर-हरदोई रोड तक लग गईं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को दो घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और जाम खुलवाया। मंडी में धान लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि मंडी परिसर की सड़कों पर ही धान रख दिया जाता है। इससे वाहनों के आवागमन में बाधा आती है और मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। किसानों का कहना है कि मंडी के अंदर धान रखने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सरकारी खरीद शुरू होने से पहले मंडी में धान की भरमार, हाइवे पर जाम यदि सड़कों पर धान नहीं रखा जाए तो आवागमन सुचारु रहेगा और जाम की समस्या से भी र...