हरदोई, अक्टूबर 19 -- Hardoi News: टड़ियावां। क्षेत्र में नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को हवन और कन्याभोज के साथ विधि-विधानपूर्वक समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और दक्षिणा व उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुसंडा के मां आसमती मंदिर पर पूर्व प्रधान मोनू सिंह ने सपरिवार हवन और कन्याभोज कराया। प्रसिद्ध मां सिकरहन देवी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कन्याभोज के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करना था। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: नवमी पर घरों से लेकर मंदिरों तक हुआ कन्या पूजन यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: हवन-पूजन कन्या भोज और भंडारे के साथ नवरात्र महोत्सव संपन्न यह भी पढ़ें- Balra...