हरदोई, जुलाई 23 -- Hardoi News: अतरौली। भारतीय किसान यूनियन (राजू गुट) के बैनर तले किसानों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर गोमती नदी के डालखेड़ा गोमती घाट पर विरोध प्रदर्शन किया। 40 मिनट तक किसान गोमती नदी के पानी में खड़े रहकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। थाना प्रभारी निरीक्षक अतरौली शिवाकान्त पाण्डेय स्वयं नदी में उतरकर किसानों से वार्ता की। थाना प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार आकांक्षा अग्निहोत्री को 108 सूत्री ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र वर्मा ने बताया कि महीठा पशु चिकित्सालय में पिछले तीन वर्षों से पशु चिकित्सक नहीं आते हैं। यह भी पढ़ें- मानदेय की मांग को लेकर पैरावेट-पशुमित्रों का प्रदर्शन इससे पशुपालकों को निजी उपचार कराना पड़ रहा है। एक साधारण...