हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: हरदोई,संवाददाता। पहाड़ों पर बारिश के बाद बांधों से एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ दिया गया है। इससे जिले में गंगा, रामगंगा, गर्रा, गंभीरी, सुखेता नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। तटीय इलाकों में प्रशासन की सतर्कता भी बढ़ गई है। वहीं मैदानी इलाकों में भी बीच-बीच में हो रही बारिश के चलते जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ा है। जलस्तर में वृद्धि के बाद नदी किनारे बसे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भर गया है। फसल लोग नहीं बो पा रहे हैं। वहीं तेज गति से जल बहाव से खेतों की मिट्टी का कटना भी हो रहा है। बिलग्राम, सवायजपुर तहसीलों का प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे जाने से बचें। किसी भी आपात ...