हरदोई, सितम्बर 9 -- Hardoi News: सांडी। गंगा, रामगंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बीच गर्रा नदी में भी पहाड़ों से लगातार हो रही बारिश से तेजी से वृद्धि हो रही है। तीनों नदियों और सहायक नदियों के उफान से अब बल्कि घरों तक पानी पहुंचने लगा है। इसको लेकर जिला समेत पूरा प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम-एसपी ने तिलमई खेड़ा पहुंचकर राहत केन्द्र समेत सुखेता नाले में आई बाढ़ का जायजा लिया। जिगनी गांव स्थित कन्नौज मार्ग पर पानी भर गया है। दोनों नदियों का पानी मिलने से उमरौली-जैतपुर, जिगनी-चौगवां, मंसूरपुर, छोछपुर, चन्द्रमपुर, कटरी छोछपुर, नंदना, बेहथर, हन्नामऊ समेत रामगंगा के गंभीरी से जुड़ी नीलम किनारे दस्योली, मतनी, कैखाई, बखरिया, नयागांव के निचले इलाकों, सड़कों पर बाढ़ का पानी भरने लगा है। वहीं गर्रा और नीलम का पानी मिलने से नोनखारा का टपुआपुर,...