Hardoi News: नकदी समेत एंड्रॉयड फोन चोरी करने का आरोप
हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: टड़ियावां। गौराडांडा गांव निवासी पीड़िता सविता पत्नी दीपक ने बताया पुलिस अधिकारियों से शिकायत में बताया कि उसके पति दीपक बाहर मेहनत मजदूर के लिए किराए पर कमरा लेकर रहते है। उसका कहना है थाने की चौकी हरिहरपुर क्षेत्र निवासी युवक का कमरे में आना जाना रहता है। आरोप है कि युवक ने उसके पति दीपक का एंड्रायड फोन और कवर में रखे 15 सौ की नकदी लेकर गांव भाग आया। आरोपी अब उसे लौटाने के बजाय धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.