Hardoi News: नए फुट ओवरब्रिज की शुरुआती सीढ़ियों पर रेलिंग नहीं
हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरदोई रेलवे स्टेशन पर बन रहे नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 12 फीट चौड़ा यह आधुनिक फुट ओवरब्रिज प्लेटफॉर्म संख्या-1 को प्लेटफॉर्म 2, 3, 4 और 5 से जोड़ेगा। हालांकि उद्घाटन से पहले ही इसकी डिजाइन को लेकर यात्रियों ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई हैं। फुट ओवरब्रिज की शुरुआती चार सीढ़ियों पर ऊपर चढ़ने और नीचे उतरने के लिए किसी भी ओर रेलिंग नहीं लगाई गई है। इसके बाद की सीढ़ियों पर रेलिंग मौजूद है, लेकिन शुरुआत में सहारा न होने से बुजुर्ग, दिव्यांग और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। उनका कहना है कि पहली सीढ़ियों पर पकड़ने का सहारा नहीं होने से संतुलन बनाए रखना कठिन हो सकता है। यात्रियों ने बताया कि पुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.