Hardoi News: ध्वजा फेरी के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ
हरदोई, सितम्बर 19 -- Hardoi News: मल्लावां। नगर के सुप्रसिद्ध माता मान देवी दरबार में ध्वजा फेरी के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के मुख्य यजमान भाजपा नेता राजेश पाठक ने सुबह नौ बजे अपने निज आवास से माता की ध्वजा उठाई और भक्तों के साथ दरबार के लिए रवाना हुए। घंटा-घड़ियाल और शंखनाद की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने माता मान देवी के जयकारे लगाए। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। दरबार पहुंचने पर यज्ञाचार्य जितेंद्र कृष्ण मिश्र, सहयोगी आचार्य गिरिजा किशोर अग्निहोत्री, सज्जन कुमार द्विवेदी, कुलदीप शुक्ला और निशांत पांडेय समेत आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ वेदी पूजन कराया। इसके बाद माता मान देवी का विधिवत पूजन संपन्न हुआ और पाठ शुरू किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजेश पाठक, महामंत्री म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.