हरदोई, अगस्त 22 -- Hardoi News: पचदेवरा। क्षेत्र के विवियापुर स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथाव्यास अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने भक्त ध्रुव के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। ध्रुव की भक्ति, दृढ़ संकल्प और भगवान श्रीहरि के प्रति अटूट विश्वास की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान पंडाल में भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कथाव्यास ने कहा कि आज के समय में बच्चों को ध्रुव के चरित्र से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। जीवन में परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि मनुष्य अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहे और सही मार्ग पर चलता रहे तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। ध्रुव चरित्र का प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण भजनों और भगवान श्रीहरि के जयकारों के साथ कथा का आनंद लिया। रामानंद ...