Hardoi News: धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
हरदोई, जुलाई 10 -- Hardoi News: कछौना। स्थानीय पुलिस टीम ने जमीनी मामले में धोखाधड़ी और जालसाजी के दर्ज मुकदमें के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि कुकुही निवासी अजय ने जमीन की खरीद फरोख्त से जुड़े एक जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले में गांव के ही निसार अली पर मामला दर्ज कराया था। मामले में विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी निसार अली को सबंन्धित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.