हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: बिलग्राम। एसआरएम पब्लिक स्कूल सदरपुर में शनिवार को टैगोर हाउस के तत्वावधान में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजन से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने भाषण, प्रेरक विचार और जूनियर वर्ग की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं और दीप जलाकर परिसर को रोशनी से सजाया। बच्चों ने सुरक्षित तरीके से फुलझड़ियां जलाकर दीपोत्सव की खुशियां मनाईं। प्रधानाचार्य खुशबू उपाध्याय ने कहा कि दीपावली अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाने का संदेश देती है। यह भी पढ़ें- Rampur News: दीपों की रोशनी में नहाया कस्तूरबा विद्यालय, बच्चियों की प्रतिभा ने लूटी महफिल ऐसे आयोजन बच्चों को...