Hardoi News: धूमधाम से मनाई गई दुर्गा नवमी और दशहरा
हरदोई, अक्टूबर 18 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद के नालंदा शिक्षण संस्थान में दुर्गा नवमी और दशहरे का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह की प्रार्थना सभा में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों और दशहरे के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की वेशभूषा में सजकर पहुंचे। विद्यालय निदेशक प्रखर दीक्षित, प्रधानाचार्य मनु कुमार शुक्ला और शिक्षकों ने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। इसके बाद बच्चों को फल और मिष्ठान वितरित किए गए। विद्यालय परिसर में रावण के पुतले का दहन भी किया गया। प्रधानाचार्य मनु कुमार शुक्ला ने कहा कि दशहरा हमें सत्य और अच्छे कर्मों के मार्ग पर चलने की सीख देता है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: रघुकुल ग्लोबल एकेडमी में हर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.