Hardoi News: धूमधाम से निकली राम बारात शोभायात्रा में उमड़ी भीड़
हरदोई, नवम्बर 15 -- Hardoi News: पिहानी, संवाददाता। कस्बे की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारम्भ शनिवार को फुलवारी लीला के साथ हुआ। रविवार को राम बारात शोभायात्रा निकाली गई। गगनभेदी जयकारे गूंज रहे थे। आकर्षक झांकियां मन मोह रहीं थीं। श्री आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में रविवार को कटरा बाजार स्थित ठाकुर द्वारा के पास से राम बारात शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कटरा बाजार,कोतवाली रोड, जूनियर रोड, मुरीदखानी आदि होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में रथ पर सवार श्रीराम, मां सरस्वती,लक्ष्मी नारायण, मां दुर्गा,राधा कृष्ण आदि की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र थीं। राम बारात शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। जय श्रीराम के जय घोष गूंज रहे थे। बाराती बने नगरवासी बैंड बाजे के साथ खुशी में झूम रहे थे। विनय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.