हरदोई, अक्टूबर 22 -- Hardoi News: शाहाबाद। शर्मा गांव में गुरुवार को रामलीला के तहत भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। आकर्षक झांकियों, सजे-धजे वाहनों और ढोल-नगाड़ों के बीच निकली बारात में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शिव बारात में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल कलाकार लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। इसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। बारात शर्मा गांव से निकलकर बिलालपुर, झरसा केसरी, फतेपुर शिव गुलाम और नगला भगवान पहुंची। यहां लोगों को रामलीला में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग की महत्ता दर्शाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...