हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: हरदोई। ओमर वैश्य समाज की ओर से गत वर्ष की तरह इस साल भी भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली गई। डॉ रामदत्त चौराहे के निकट से शाम चार बजे यात्रा शुरू हुई। नगर के मुख्य मार्ग एवं बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा, मौनी बाबा मंदिर के सामने से अस्पताल रोड, बालाजी हॉस्पिटल, बाबा विश्वनाथ मंदिर, पुलिस लाइन के सामने से होती हुई यात्रा ने रेलवेगंज स्थित हनुमान जी मंदिर पर विश्राम लिया। पूरी यात्रा में जगह जगह यात्रा में शामिल भक्तों के लिए श्रद्धालुओं की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई। यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: फुहारों के बीच निकली भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा दूसरी ओर पुलिस व्यवस्था भी पूरी यात्रा के दौरान चाक चौबंद दि...