Hardoi News: धान के खेत में भैंस चराने के विवाद में मारपीट, चार पर मुकदमा
हरदोई, जुलाई 27 -- Hardoi News: हरदोई। धान के खेत में भैंस चराने से मना करने पर हुए विवाद में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बघौली कोतवाली के ग्राम लोधी निवासी रमन की तहरीर पर हरिनाम, सरनाम, अरुण और रवी निवासी गंगापुर के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव को सौंपी गई है। एसओ बघौली प्रशान्त दुबे ने पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.