Hardoi News: धर्मगुरुओं को राजनीति से दूर रहना चाहिए: नरेश अग्रवाल
हरदोई, जुलाई 5 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि किसी भी धर्मगुरु को राजनीति के पचड़े में नहीं पड़ना चाहिए। उनका दायित्व धर्म की रक्षा करना और धार्मिक कार्यों तक सीमित रहना है। हरदोई शहर के विकास के लिए नगर पालिका को 15 करोड़ रुपये मिले हैं, जिनसे पार्कों और नालियों के निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नितिन अग्रवाल ने क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं और इन्हीं कार्यों के आधार पर वह अगला चुनाव जीतेंगे। भाजपा के भीतर विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि जिसे विरोध करना है, वह खुलकर करे, लेकिन पार्टी में रहकर विरोध करने वालों को भाजपा छोड़ देनी चाहिए। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की कानून-व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.