हरदोई, अक्टूबर 16 -- Hardoi News: हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने दो अलग-अलग मामलों में लापरवाही मिलने पर दो हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों मामलों में विभागीय जांच शुरू कराई गई है। कोतवाली देहात में तैनात मुख्य आरक्षी राजेश यादव का थाना परिसर में कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इससे पुलिस की छवि धूमिल होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, यातायात थाना बेनीगंज में तैनात मुख्य आरक्षी रामकिशोर की ड्यूटी 15 अक्तूबर को संडीला कस्बे के बड़ा चौराहा पर लगाई गई थी। पुलिस के अनुसार, वह निर्धारित ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं मिला। जांच के दौरान उसके नशे की हालत में होने की बात सामने आई। इस पर एसपी ने उसे भी त...