हरदोई, अक्टूबर 28 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत परिजनों से बिछड़ी करीब दो साल की बच्ची को सकुशल बरामद कर माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। 28 अक्टूबर को पुलिस को एक बच्ची मिली थी। बच्ची की पहचान आध्या पुत्री रमेश राठौर, निवासी सराय टोला पश्चिमी, थाना कोतवाली शहर के रूप में हुई। पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता को सौंप दिया। महिला आरक्षी पूजा तिवारी, फूल कली, मजीत कौर, अर्चना वर्मा और आर्था पटेल ने बच्ची को परिजनों से मिलाने में अहम भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...