Hardoi News: दो शिक्षक किए निलंबित बीईओ से भी जवाब-तलब
हरदोई, अगस्त 11 -- Hardoi News: हरदोई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा ने प्राथमिक स्कूल कोटरा विकास खण्ड टड़ियावां में गुणवत्ताविहीन भोजन ग्रहण करते हुए छात्राओं की वीडियो वायरल होने के मामले में दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। लापरवाही पर बीईओ से जवाब तलब किया गया है। रसोइयों को भी चेतावनी दी गई है। बीएसए ने मंगलवार को निरीक्षण किया। विद्यालय में दो अध्यापक राजेश कुमार, विनोद कुमार, दो शिक्षामित्र सतेन्द्र कुमार और संतराम पाल तैनात हैं। विद्यालय में कुल 232 छात्र/छात्राएं पंजीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान दोनों अध्यापक, समस्त रसोइयां, विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष और छात्र/छात्राएं मौजूद थे। उनसे वायरल वीडियो के सम्बन्ध में पूछताछ की गई। विद्यालय स्टाफ द्वारा दिए गए बयान, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर साफ हुआ कि कुछ छात्राओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.