हरदोई, सितम्बर 1 -- Hardoi News: कछौना। कोतवाली पुलिस ने एक महिला से सरे राह हुई मंगल सूत्र की लूट समेत मवेशी चोरी की घटनाओं का पर्दाफ़ाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने मंगल सूत्र का लॉकेट व नकदी समेत एक मवेशी बरामद करने में सफलता हासिल की है। मंगलवार को कोतवाली पर खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया बीते 25 अगस्त को ग्राम त्यौरी निवासी धर्मेन्द्र की पत्नी सोनी से एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने सरेराह मंगल सूत्र लूट लिया था। इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने ममाला दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पुलिस को सफलता मिली। फुटेज के आधार पर चिरकहटी निवासी शातिर युवक लाल मोहम्मद की पहचान हुई। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम को मंगलवार की सुबह ग्राम मोहाई के निकट पतसेनी स्थित एक बाग लाल...