Hardoi News: दो लाख रुपये के लिए विवाहिता को घर से निकाला
हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: पचदेवरा। थाना क्षेत्र के लखनौर गांव निवासी रीतू देवी ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी पंकज से हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। आरोप है पति पंकज, ननद शिवानी, सास मिथिलेश और ससुर महेश दो लाख की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। करीब दो महीने पहले मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.