हरदोई, अगस्त 3 -- Hardoi News: हरदोई, अरवल। अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर घाट पर सोमवार सुबह गंगा में नहाने गए दो युवक तेज बहाव में डूब गए, जबकि एक युवक को स्थानीय गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कराई। तेज बहाव के चलते एसडीआरएफ टीम भी बुलाई गई है। पुलिस के अनुसार ग्राम चौसार निवासी नारद पुत्र गोविंदराम, ऋषि पुत्र छादामें और शिवम पुत्र सुनील गंगा में नहाने पहुंचे थे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें चिन्हित घाट पर ही स्नान करने की सलाह दी, लेकिन तीनों आगे बढ़कर मुख्य धारा में उतर गए। इसी दौरान नारद और ऋषि गहरे पानी में डूब गए। शिवम को स्थानीय गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि दोनों युवक गंगा में नहाने गए थे और तेज बहाव...