हरदोई, अगस्त 24 -- Hardoi News: बेहटागोकुल। टोडरपुर-उमरौली मार्ग पर सराह खास नहर पुल के पास सोमवार दोपहर करीब तीन बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में उमरौली निवासी 25 वर्षीय अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डवहा निवासी दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अनुराग की करीब चार माह पहले शादी हुई थी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी टोडरपुर भेजा और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: हादसा : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...