हरदोई, अगस्त 23 -- Hardoi News: मल्लावां। मल्लावां से राघौपुर रोड पर मीर नगर मोड़ के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक युवक की मौत हो गई। मल्लावां राघवपुर रोड पर सांडी के भीखपुर निवासी प्रशांत तिवारी , काजल त्रिवेदी और मल्लावां के इसरापुर निवासी अनामिका सवार थे। मीर नगर मोड़ के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रशांत, अनामिका और काजल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं दूसरी बाइक का चालक भी बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद अज्ञात बाइक चालक और काजल त्रिवेदी की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया है। मल्लावां कोतवाली के गांव...