हरदोई, अगस्त 12 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात में चोरी की घटना के बाद गश्त में लापरवाही पर प्रभारी निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने के बाद पुलिस विभाग में दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को नई तैनाती दी है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा को थाना सांडी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं सांडी के प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह को स्थानांतरित कर कोतवाली देहात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में दोनों स्थानांतरण जनहित में किए जाने की बात कही गई है। ...