Hardoi News: दो खड़े ट्रकों से 200 लीटर डीजल चोरी
हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: संडीला। ग्राम मुरादनगर माजरा सोम निवासी हीरालाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया गया कि वह ग्राम सोम का चौकीदार है। बुधवार को मुरारनगर बाजार गया। तब पता चला कि सोमवार की रात कताई मिल फायर स्टेशन तथा सर्विस सेंटर के पास खड़े दो ट्रकों से चोरों ने लगभग 200 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया। आसपास के लोगों द्वारा बताया गया कि ट्रक चालक बाहर के रहने वाले थे। 112 पर सूचना देकर चले गए हैं। मामले में कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर चोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: नए ट्रक के टायर खोल ले गए चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.