Hardoi News: दोबारा पोस्टमार्टम में करंट लगने की पुष्टि, तेजाब जांचने को नमूने भेजे
हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: सांडी। सांडी में करंट से झुलसे मिले युवक की मौत के मामले में परिजनों के आरोपों के बाद शनिवार को डॉक्टरों के पैनल ने दोबारा पोस्टमार्टम किया। डीएम के आदेश पर पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया। युवक की मौत करंट लगने से होने की पुष्टि हुई है। वहीं, तेजाब डालने के आरोपों की जांच के लिए नमूने विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए हैं। गांव छितरामऊ निवासी जितेंद्र वेल्डिंग और लाइनमैन था। वह पत्नी रुचि और परिवार के साथ जलपीपुर मोड़ के सामने किराये के मकान में रहता था। बुधवार रात खेत में ट्राली निर्माण की बात कहकर निकला था। यह भी पढ़ें- Agra News: जनपद समाचार--7-11-2026 गुरुवार सुबह उसका शव राजेश दीक्षित के खेत में 33 केवी की डेड लाइन के पास तार कटर के साथ बुरी तरह झुलसी अवस्था में मिला था। उसका मोबाइल भी गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.