हरदोई, सितम्बर 22 -- Hardoi News: सांडी। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के तत्वावधान में कस्बे के बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर सतमठिया में चल रहे श्री गणेश महोत्सव के नवें दिन मंगलवार को देवी-देवताओं की सजीव झांकियों का मंचन किया गया। व्यवसायी मुकेश गुप्ता, विनीत गुप्ता और यश गुप्ता ने सपत्नीक विधि-विधान से पूजन कर सांडी के महाराजा गणपति गजानन की सांध्यकालीन आरती की। मोहित ब्रजवासी आर्ट ग्रुप, हरदोई के बैनर तले कलाकारों ने भगवान लड्डू गोपाल, भक्त प्रह्लाद, भगवान विष्णु, हिरण्यकश्यप वध, श्रीकृष्ण-राधा, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह, महिषासुर वध और पागल बाबा की झांकियों का मंचन किया। कार्यक्रम में मथुरा, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, राजस्थान और बरेली से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: गणेश महोत्सव में रातभर गूंजे देवी गीत समिति अध्यक्ष...