हरदोई, अक्टूबर 9 -- Hardoi News: हरदोई। नुमाइशपुरवा निवासी एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मारपीट, दहेज में नकदी मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है पति दूसरी महिला से संबंधों के वीडियो मोबाइल पर भेजकर उसे मानसिक रूप से परेशान करता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, उसका निकाह 19 अप्रैल 2015 को कानपुर के सुजातगंज निवासी महमूद आलम से हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। इनमें 10 साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। आरोप है पति शराब पीने का आदी है। उसके दूसरी महिला से संबंध है। यह भी पढ़ें- Rampur News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, पांच के खिलाफ रिपोर्ट इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि पति महमूद आलम, जेठ फखरे आलम, जेठानी शबाना बेगम, ननद कैसर और ननदोई रईस अह...