हरदोई, जुलाई 31 -- Hardoi News: हरदोई। भदैचा मजरा अब्दुलपुरवा निवासी छोटे लाल ने सुरसा क्षेत्र निवासी नरेश पर सड़क दुर्घटना के बाद इलाज का खर्च बंद करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि छह माह पहले दुर्घटना में उसका हाथ टूट गया था। आरोप है समझौते के बाद कुछ समय तक इलाज कराया पर बाद में खर्च देना बंद कर दिया और धमकाने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...