हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। मल्लावां कस्बे के मोहल्ला मोहिद्दीनपुर में चोरों ने मकान की दीवार में सेंध लगाकर एक लाख रुपये से अधिक के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़िता बसंती देवी ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। बसंती देवी के अनुसार सुबह सोकर उठने पर उन्हें घर के अंदर एक पर्ची पड़ी मिली। उस पर घर में चोरी होने की बात लिखी थी। कमरे में जाकर देखा तो दीवार में सेंध लगी थी और जेवरात गायब थे। चोरी गए सामान में हार, टीका हार, दो मांग टीका, पायल, चांदी के पांच सिक्के, नथुनी और बच्चों के लॉकेट समेत अन्य जेवर शामिल हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पड़ोसी दिलीप प्रजापति के आंगन की ओर से दीवार काटी गई। इसके अलावा ओम प्रकाश प्रजापति, दीपक और कन्हाई के घर की तरफ भी छेद किए ...