हरदोई, अक्टूबर 18 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जनपद में निवासरत समस्त दिव्यांग छात्राओं जिनकी आयु 16 वर्ष या उससे अधिक है तथा वे किसी भी स्कूल, कॉलेज अथवा संस्थान में अध्ययनरत या शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं उनको वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा ई-ट्राईसाइकिल मिलेगी। प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने बताया कि ऐसी दिव्यांग छात्राएं जिन्हें दैनिक कक्षाओं, लाइब्रेरी, लैब, हॉस्टल आदि में आने-जाने में सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त नहीं हो पाती है उन्हें ई-ट्राईसाइकिल प्रदान कर शैक्षिक पुनर्वासन किया जाना है। इस योजना के अंतर्गत प्रति ई-ट्राईसाइकिल अधिकतम 65,000 रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। इस योजना के अंतर्गत ऐसी दिव्यांग छात्राएं पात्र होंगी जो मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी, स्ट्रो...