Hardoi News: दफनाने के 15 दिन बाद निकाला गया युवक का शव
हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: बेहटा गोकुल। पेट और पसली में दर्द के बाद अचानक हुई युवक की मौत के 15 दिन बाद मंगलवार को मजिस्ट्रेट के आदेश पर शव कब्र से निकलवाया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। ग्राम भम्मापुरवा निवासी 22 वर्षीय नीरू की 10 जुलाई की शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। भाई मोहित के अनुसार नीरू के पेट और पसली में दर्द था। डॉक्टर से दवा लेकर आए लेकिन वह दवा नहीं खा सका। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को मौत का कारण ब्रेन हैमरेज बताया गया था। परिजनों ने मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम की मांग की। उनकी मांग पर मजिस्ट्रेट के आदेश से शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। थाना प्रभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.