हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर मंगलवार सुबह लालपालपुर चौराहे के पास दंडवत प्रणाम करते हुए बालाजी मंदिर जा रहे अधेड़ को पीछे से आई हाइड्रा ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक क्रेन छोड़कर फरार हो गया। भीठा महा सिंह निवासी 55 वर्षीय मुन्नीलाल ईंट-भट्ठे पर चौकीदारी करते थे। वह अविवाहित थे और पिछले कुछ सालों से संत की तरह जीवन व्यतीत कर रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, मुन्नीलाल प्रत्येक मंगलवार को गांव से करीब सात किलोमीटर दूर खेतुई गांव स्थित बालाजी धाम दंडवत प्रणाम करते हुए जाते थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह इसी तरह मंदिर के लिए निकले थे। लालपालपुर चौराहे के पास सर्विस लेन पर दंडवत करने के लिए सड़क पर लेटे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार हाइड्रा ने उन्...