Hardoi News: थार की टक्कर से आशा बहू की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम
हरदोई, अक्टूबर 30 -- Hardoi News: संडीला। हरदोई लखनऊ मार्ग पर तिलोइया खुर्द के पास तेज रफ्तार थार की टक्कर से आशा बहू की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने थार कार और चालक को कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। तिलोइया खुर्द गांव निवासी शिव प्यारी पत्नी रामकुमार आशा बहू के पद पर कार्यरत थीं। इन दिनों उनकी ड्यूटी स्कूल में एसआईआर प्रक्रिया के तहत फॉर्म संबंधी काम में लगी थी। बताया गया कि वह फॉर्म-6 देने के लिए स्कूल गई थीं। वहां से घर लौटते समय तिलोइया खुर्द के पास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार काली थार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.