हरदोई, सितम्बर 11 -- Hardoi News: हरदोई। आने वाले त्योहारों और उत्सवों को देखते हुए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने सभी सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को अभियान प्रभावी ढंग से संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा, गांधी जयंती, नवरात्र, दशहरा, दीपावली, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती, क्रिसमस समेत अन्य पर्वों के दौरान कार्यक्रम स्थलों पर आयोजन से पहले और बाद में विशेष सफाई कराई जाएगी। नदी, तालाब, पोखर और अमृत सरोवर के घाटों पर भी सफाई, छिड़काव, आवश्यक मरम्मत तथा रंगाई-पुताई के कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए सफाई कर्मियों की विशेष टीमें तैनात की जाएंगी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बैठक में तय होगी आयोजन की पूरी रूपरेखा यह भी पढ़ें...