हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: पाली। नहर पटरी मार्ग स्थित किर्तियापुर पुलिया के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे पिकअप में पीछे से जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई और बहनोई गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। सवायजपुर थानाक्षेत्र के जैतापुर गांव निवासी 18 वर्षीय परमेश्वर दीन उर्फ अजीत शनिवार को अपने चचेरे भाई महावीर और बहनोई हाकिम निवासी गांव अरुआ खानपुर शाहजहांपुर के साथ बाइक से पाली कस्बे में मीट खरीदने आया था। खरीदारी के बाद तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। किर्तियापुर पुलिया के पास पिकअप चालक वाहन मोड़ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान करीब 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर पिकअप के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी...