हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: हरदोई। जेल रोड पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार गल्ला व्यापारी को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी गंभीर घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। प्रगतिनगर निवासी 60 वर्षीय सतीश अवस्थी गल्ला व्यापारी थे। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात वह गल्ला मंडी से स्कूटी से घर लौट रहे थे। जेल रोड पर एक होटल के पास कार ने उनकी स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मंगलवार दोपहर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...