Hardoi News: तेंदुआ में उप मंडी का निर्माण पूरा, अधिसूचना के बाद शुरू होगा संचालन
हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: मल्लावां। मल्लावां क्षेत्र के तेंदुआ गांव में बन रही उप मंडी का निर्माण पूरा होने से किसानों में उत्साह है। लंबे समय से क्षेत्र में उप मंडी की मांग हो रही थी। भवन बनकर तैयार है। अब सिर्फ व्यापार स्थानांतरण और शासन स्तर से अधिसूचना का इंतजार है। उप मंडी शुरू होने के बाद क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए माधौगंज, हरदोई समेत अन्य मंडियों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे किसानों के समय और परिवहन खर्च की बचत होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर फसल की बिक्री की सुविधा मिलने से किसानों को उपज का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद है। मंडी सचिव अमित यादव ने बताया कि उप मंडी का भवन पूरी तरह तैयार है। अब व्यापारियों की दुकानों के आवंटन और स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होनी है। इसके लिए शासन स्तर से अधिसूचना जारी की जानी है। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.