Hardoi News: तीसरे दिन भी युवक की तलाश में जुटी रही एसडीआरएफ
हरदोई, अक्टूबर 9 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। क्षेत्र में गर्रा नदी में छलांग लगाने वाले युवक विमलेश की तलाश में शुक्रवार को तीसरे दिन भी एसडीआरएफ की टीम जुटी रही। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने नदी में सर्च अभियान चलाया पर कोई सुराग नहीं मिला। हल्का इंचार्ज अंकुर कुमार ने बताया कि टीम ने गंगा नदी के पास तक तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। जल्दीपुर गांव निवासी विमलेश ने बुधवार को बरौली स्थित गर्रा पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। बताया गया कि उसने अपनी मां रामदेवी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। मां के मना करने पर नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद लेने का प्रयास किया पर पानी अधिक होने से तलाश न हो सकी। गुरुवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की तलाश की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया था। प्रभारी निरीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.