Hardoi News: तीन साल से बंद शौचालय, खुले में शौच को मजबूर बच्चे
हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: अतरौली (हरदोई), संवाददाता। हरदोई जिले में अतरौली प्राथमिक विद्यालय छावन में पिछले करीब तीन वर्षों से शौचालय की समस्या बनी हुई है। शौचालय की सीट से टैंक तक पाइप तक नहीं पड़ा है। वहीं दो शौचालयों के टैंक चोक होने के कारण उनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। ऐसे में विद्यालय में पढ़ने वाले 123 छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बालिकाओं को शौचालय की सुविधा नहीं मिलने से काफी दिक्कत हो रही है। कई बच्चे लोटा लेकर खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। विद्यालय में सात शिक्षक कार्यरत हैं। परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है, जहां करीब 40 बच्चे आते हैं। शौचालय की समस्या से आंगनबाड़ी के बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। विद्यालय का रसोईघर भी जर्जर हालत में पहुंच चुका है। रसोईघर की छत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.