हरदोई, सितम्बर 2 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद तहसील परिसर में स्टाम्प विक्रेता के बैग से हुई तीन लाख की चोरी का तीन माह बाद भी खुलासा न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को बार एसोसिएशन एवं संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से बस अड्डे तक पैदल मार्च निकाला। कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण को ज्ञापन सौंपा। चोरी की पूरी रकम बरामद करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अधिवक्ता सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किए जाने की मांग भी उठाई गई। आरोप है नौ जून को हुई चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों की पहचान होने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। तहसील अध्यक्ष विमलेश सिंह लोधी ने कहा कि यदि दोनों मामलों में जल्द ठोस कार्र...