हरदोई, अगस्त 14 -- Hardoi News: सांडी (हरदोई), संवाददाता। जजवासी में खेत के बीच बने अनुपयोगी कुएं में तीन दिन पहले गिरे गाय और सांड़ को पुलिस और प्रशासन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जेसीबी से कुएं तक रास्ता बनाकर दोनों गोवंशों का रेस्क्यू किया गया। गोवंशों के सुरक्षित बाहर निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और पुलिस-प्रशासन के प्रयास की सराहना की। जजवासी प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह के मुताबिक करीब दस वर्ष पहले खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की योजना के तहत कुओं का निर्माण कराया गया था। बाद में किसानों को सस्ते ऋण और अनुदान पर पंपिंग सेट और डीजल इंजन उपलब्ध होने से इन कुओं का इस्तेमाल बंद हो गया। इसी वजह से कई कुएं खुले और अनुपयोगी पड़े हैं। बुधवार को मजरे अमलौखा से सपहिया...