Hardoi News: तिरंगे की रोशनी से सजे चौराहे और सरकारी भवन
हरदोई, अगस्त 14 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 15 अगस्त को लेकर प्रमुख चौराहों, सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। तिरंगे की रोशनी से जगमगाते भवन और चौराहे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। शाम होते ही शहर के अटल चौक, सिनेमा चौराहा पर तिरंगे के रंगों वाली रोशनी दिखाई देने लगी। कलक्ट्रेट कार्यालय को रंग-बिरंगी झालरों, जिला पंचायत के सरकारी कार्यालय समेत कई प्रमुख सरकारी कार्यालयों के भवनों को भी विद्युत झालरों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया। रोशनी से नहाए भवनों का दृश्य लोगों को खासा आकर्षित करता रहा। कई लोग सजावट देखने के लिए परिवार के साथ घरों से निकले और मोबाइल फोन से तस्वीरें भी लेते नजर आए। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में भी उत्सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.