हरदोई, अक्टूबर 19 -- Hardoi News: माधौगंज। अम्बेडकर नगर निवासी शिवकरन के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। गृहस्वामी शिवकरन ने थाने में तहरीर देकर वारदात के खुलासे की गुहार लगाई है। मकान मालिक ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर काम करता है। घर पर ताला लगा था। रविवार की रात चोर ताला तोड़कर दो मंजिला मकान के कमरे में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात की सूचना होने पर उसने घर में पहुंचकर देखा तो घरेलू सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला। जेवर और नकदी गायब थी। चोरी की खबर जब मोहल्ले व कस्बेवासियों को हुई तो हड़कम्प मच गया। थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...