हरदोई, अगस्त 25 -- Hardoi News: हरदोई/टड़ियावां। टड़ियावां थानाक्षेत्र के जयराजपुर गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी विनय राठौर का आठ वर्षीय बेटा शिवा सोमवार दोपहर अचानक लापता हो गया। बताया गया कि वह पड़ोस के चार अन्य बच्चों के साथ गांव के उत्तर दिशा स्थित तालाब के पास गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर शाम तालाब से शिवा का शव बरामद हुआ। सूचना पर पीआरवी-112 के साथ प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बच्चे की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रह...