Hardoi News: तालाब में डूबने से किशोरी की मौत
हरदोई, अक्टूबर 4 -- Hardoi News: सुरसा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सहुतेरा गांव में रविवार शाम खेत के पास स्थित तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव निवासी सुशील की 13 वर्षीय पुत्री साधना रविवार शाम करीब पांच बजे अपनी मां सुशीला के साथ खेत गई थी। खेत के पास तालाब के किनारे अचानक पैर फिसलने से साधना गहरे पानी में जा गिरी। बेटी को डूबता देख मां ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों के साथ मिलकर उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी साधना को पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी के शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार साधना के पिता सुशील चंडीगढ़ में मजद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.